
Tanav Kum Kaise Karen । संकल्प की अद्भुत शक्ति ।
तनाव कम कैसे करें ये प्रश्न हम सभी के दिमाग में चला करता है । इसे कैसे हम अपनी संकल्प शक्ति की शक्ति के द्वारा
कम कर सकते हैं प्रस्तुत पोस्ट में यही बताने का प्रयास किया गया है। Tanav Kum Kaise Karen
मानसिक तनाव हमे सहज नहीं रहने देता। इसके कारण हम बाकी कार्यों में भी मन नहीं लगा पाते।
मानसिक तनाव तुरंत भी जा सकता है और इसके हानिकारक परिणामों से हम बच सकते हैं।
मानसिक तनाव कम करने के लिए संकल्प शक्ति का उपयोग हम कैसे करें – ये जानना अत्यंत आवश्यक है।
Table of Contents

तनाव कम कैसे करें ( Tanav Kum Kaise Karen )
मानसिक तनाव का हमे पता ही तब चलता है जब अचानक ही उस अँधेरे में खुद को अकेला पाते हैं।
फिर ये समझना भी मुश्किल हो जाता है कि वो पहला विचार कौन सा था जिससे ये तनाव उठा था।
उस एक नकारात्मक विचार को मकड़ी के जाले की तरह मन बनता रहा, बढ़ाता रहा।
यदि उस एक विचार को वहीं पर समझ लिया होता तो वो ऐसा रूप न लेता।
कई बार ऐसा होता है की घटना उतनी बड़ी नहीं होती जिसे हम अपनी आशंकाओं से उतनी बड़ी बना लेते हैं।
तनाव की पृष्ठभूमि ( Tanav Kum Kaise Karen )
तनाव कम करने के लिए सबसे पहले ये सोचना आवश्यक है की तनाव हम
किसी छोटी बात को लेके (जिसका परिणाम हमारे भविष्य पर उतना नहीं पड़ना ) ले रहे हैं या
किसी बड़ी बात को जिससे हमारे भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है ।
हम तनाव कम कैसे करें इसके लिए इस बात पर मनन सबसे जरुरी है।
तनाव के प्रकार ( Tanav Kum Kaise Karen )
कुछ चिंता थोड़े समय वाली होती हैं और कुछ काफी बड़े समय वाली हममे
दोनों ही स्थतियों में तनाव तो रहता हैं पर एक में कम और दुसरे में अधिक ।
यदि हम किसी प्रकार स्वयं की संकल्प शक्ति का उपयोग करें तो हममे तनाव आना कम होने लगेगा
और तब हम समाधान के बारें में सोचने लगेंगे ।
संकल्प शक्ति एक ऐसी शक्ति है जिससे हम किसी भी तनाव बड़ा या छोटा उससे उसी समय बाहर आ जाते हैं ।
संकल्प शक्ति क्या है ?
संकल्प शक्ति सिर्फ इच्छा शक्ति नहीं है। संकल्प का अर्थ जैसा शब्द सूचि में मिलता है वैसा नहीं है।
वास्तविकता में संकल्प शक्ति का अर्थ है आत्मिक शक्ति। हम मन, विचार , बुद्धि या शरीर नहीं है।
हमारा स्वरुप इच्छा भी नहीं है इसलिए इसे इच्छा शक्ति या मन की शक्ति भी
कहना सही नहीं होगा। हम मन , बुद्धि विचार के अधीन नहीं है , इनसे नियंत्रित नहीं होते।
इसके विपरीत हमारे अंदर की वास्तविक शक्ति हमारा स्वरुप ही है जो की है आत्मा।
इसे ही चैतन्य कहते हैं इसी की शक्ति को संकल्प शक्ति कहते हैं।
यदि हम इसे चैतन्य-शक्ति कहें तो अधिक उपयुक्त है।

संकल्प शक्ति (Tanav Kum Kaise Karen)
संकल्प शक्ति एक antivirus की तरह है, एक सुरक्षा घेरा है जो अवांछित विचारों को दूर रखता है ।
संकल्प शक्ति जगी रहे उसके लिए प्रत्येक दिन किसी भी समय उसका स्मरण करते रहें ।
ये असंभव है की तनाव में हम बिखर जाएँ ।
तनाव यदि अँधेरा है तो संकल्प शक्ति प्रकाश ।
संकल्प शक्ति का ह्रास या उसका भूल जाना
जैसे जैसे हम चिंता में अधिक उतारते जाते हैं वैसे वैसे हम अपनी संकल्प शक्ति को भी भूलने लगते हैं।
और एक समय ऐसा आता है जब हम उसका बिलकुल ही विस्मरण कर देते हैं।
जब हम अपनी संकल्प शक्ति को बिलकुल ही भूल जाते हैं तब स्वयं को पूरी तरह से नकारात्मक
विचारों के अधीन पाते हैं। यही बात हमे याद रखनी है की कभी भी संकल्प शक्ति को भूलना नहीं है।
कभी भी हमे इस बात को नहीं विस्मरण करना है की विचारों को हम नियंत्रित रखते हैं, विचार हमे नियंत्रित नहीं रखते।
संकल्प शक्ति कैसे बनायें रखें
इसका सबसे अच्छा उत्तर है ध्यान। जी !हाँ, ध्यान के द्वारा हम इसे सतत बनाये रख सकते हैं।
बल्कि हमारी संकल्प शक्ति बनी ही रहती हैं।
ध्यान की परिभाषा में ही ध्यान की विधि भी छुपी हुई है।
सबसे आसान तरीका है एकदम शांत होकर बैठ जाएँ मात्र 10 मिनट के लिए ही।
बस इतना भान बनायें रखें एक आप एक ऊर्जा हैं। एक चेतना है जो विचार,
मन, बुद्धि से कहीं ऊपर है। यदि आप प्रतिदिन की ज़िन्दगी में सिर्फ 10 मिनट भी इसके
लिए दे पाएं तो आप निश्चित पाएंगे की संकल्प शक्ति बनी हुई है।
निष्कर्ष
मानसिक तनाव कम कैसे करें इसका सीधा समाधान हमारी संकल्प शक्ति के पास है।
संकल्प शक्ति/चैतन्य शक्ति हमारी चेतना की शक्ति है जो हमारे शरीर, मन, बुद्धि
सबकुछ ही संचालित करती है। जिसके होने से ही इनका आस्तित्व है। इस चैतन्य
शक्ति का भान हम जितनी प्रगाढ़ता से हम करेंगे, हमारे अंदर सात्विक, सकारात्मक
विचार उतना ही विद्धमान रहेंगे। ऐसे में हम किसी भी नकारात्मक विचार को
तनाव बनने से पहले ही रोकने में सक्षम रहेंगे।

Leave a Reply