
Safal Kaise Bane. सफलता के उपाय।
Safal Kaise Bane. हर व्यक्ति ये चाहता है की सफल कैसे बने और उसके लिए प्रयास भी करता है
परन्तु सफलता किसी को जल्दी मिलती है किसी को देर में ।
सफलता हमारे प्रयासों से आती है। प्रयास न सिर्फ सही दिशा में होने चाहिए बल्कि उनके पीछे एक योजना भी होनी चाहिए।
इस प्रकार निरंतर किये गए प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते एक न एक दिन सफल अवश्य होते हैं।
Table of Contents

खुद को समय दो (Safal Kaise Bane)
अक्सर हम खुद को समय नहीं देते और बेवजह की बातों में उलझे रहते हैं ।
कभी इस बात में, कभी उस बात में, कभी मोबाइल में, टी वी में तो कभी पुरानी अथवा भविष्य के चिंता में।
इन सब के बीच हम ये भूल जातें हैं की हम ही तो हैं वो जो ये सारी चीज़ें कर रहा है, ऐसे में हम क्यों खुद को समय नहीं दे रहे।
ये प्रश्न दिमाग में आते ही खुद को समय देने का प्रयास करते हैं। तो सबसे पहले तो हमे खुद को पूछना चाहिए की
क्यों हम ऐसी बातों को ज्यादा समय दे रहे हैं जिनसे हमे ख़ुशी नहीं मिल रही बल्कि चिंता, दुःख मिल रहा है।
खुद को समय दे चाहे थोड़ा सा ही लेकिन प्रतिदिन कुछ देर खाली रहें और ये सोचें की मेरा भला क्या सोचने में है।

समय की अहमियत समझें (Safal Kaise Bane)
ये जाने की समय बीत रहा है। आप जो भी करें, समय कभी रुकता नहीं इसलिए जिस समय जिस बात की आवश्यकता है।
उस कार्य को उसी समय करें। दिन निकलने के बाद ये इत्मीनान हो की मैंने जैसे सोचा था, दिन मेरा वैसा ही बीता है।

दूसरों से अपेक्षा कम करें

बहुधा हम दूसरों से इतनी आशा रख लेते हैं की उनकी ज़रा सी वो बात जो हमारे अनुकूल नहीं होती, हमे कष्ट देती रहती है।
हम उसी दुःख में कभी कभी बहुत समय बरबाद कर देते हैं। इसलिए दूसरों से अपेक्षा रखने की जगह खुद से अपेक्षा रखें।
संकल्प शक्ति बढ़ाएं

स्वयं को ताकतवर जाने, ये माने की आप में वो सारी खूबियां हैं जिनसे आप जीवन में जो करना चाहते हैं उसे कर सकते हैं।
अपनी संकल्प शक्ति को कभी भूले नहीं बल्कि जब भी समय मिले या चिंता से घिरने लगें तो
ये संकल्प करें की मुझे चिंता में नहीं चिंतन में समय देना है। यानी समस्या से अधिक उसके समाधान के बारें में सोचना है।
आत्मविश्वासी बने

स्वयं में आत्मविश्वास रखें और कभी भी हीन-भावना से ग्रसित न हों। ऐसा कभी न सोचें की ये कार्य तो बहुत कठिन है,
ये मुझसे हो पाना तो असंभव है। बल्कि ये सोचें की यदि किसी कार्य को कोई मनुष्य कर सकता है तो मैं क्यों नहीं कर सकता हूँ।
स्वयं को दुर्बल जानना आत्मविश्वास की कमी को तो बताता ही है, साथ ही ये बेकार की चिंताओं को भी बढ़ाता है।
लक्ष्य रखें

अपने जीवन का एक लक्ष्य रखें और सदैव उसे स्मरण में बनायें रखें और उसी लक्ष्य के अनुरूप अपने दिन का भी एक लक्ष्य रखें।
स्वयं को हमेशा ये भान करते रहें की आपका दिन आपका समय आपके उद्देश्य के अनुसार ही घट रहा है की नहीं।
समय सारिणी बनायें

हमे पता ही नहीं चलता की किस बात को करने में कितना समय देना चाहिए और
अक्सर जिन बातों में समय कम जाना चाहिए या न के बराबर जाना चाहिए उन बातों में हमारा अधिक समय निकल जाता है।
इसका सीधा सा उपाय है की अपने time table को बनायें और उसको follow करें।
ये सुनिश्चित करें की आपका समय ही सबसे बड़ा धन है आपके लिए और उसे आप किसी भी चीज़ में ऐसे ही waste नहीं कर सकते।
Heard some whispers about lotogreenbet. Anybody had a good run there? I’m curious before I hop in! Check it out at: lotogreenbet
American Roulette, a classic! Always a good way to spend some time and possibly win some money. Find it at american roulette
Okfunph, sounds like a fun place! Hope it’s as good as it sounds and keeps me entertained. Here is the link okfunph