hausla

Motivational Success Shayari In Hindi ।

पढ़िए सफलता की शायरी। Motivational Success Shayari In Hindi.

जीवन में शायरी या कविता हममें वो साहस जगा देती है जिससे हम किसी भी विपरीत परिस्थति में हार नहीं मानते।
जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए जरुरी Motivational Success Shayari.
सकारात्मकता से भरे वो शब्द जो आपको निरंतर सफलता के लिए प्रेरित करेंगे।


motivational success shayari
दुखों से भागकर जाओगे जहाँ जहाँ मिलेंगे तुम्हें वोही दुःख वहां वहां जिस दिन सामना उनसे करने लगोगे खुद ही कहोगे दुःख हैं कहाँ कहाँ – 1

दुखों से भागकर जाओगे कहाँ (Motivational Success Shayari)

दुखों से भागकर जाओगे जहाँ जहाँ
मिलेंगे तुम्हें वोही दुःख वहां वहां
जिस दिन सामना उनसे करने लगोगे
खुद ही कहोगे दुःख हैं कहाँ कहाँ

चलकर रुकने का नाम चलना नहीं होता
रुकना तो हमे मंज़िल के बाद भी नहीं है

धूप बढ़ जाए तो हौसलों को बढ़ा लेना
राह रुक जाये तो राह नयी बना लेना
मुश्किलें लाज़िमी हैं उनसे कतराना कैसा
कुछ इस कदर अपने इरादों को जमा लेना

कभी भी मंज़िल खुद चलकर आती नहीं
राह खुद ब खुद मंज़िल तक पहुँचाती नहीं
राह भी मंज़िल भी तुम्हे ही चुननी है
ज़िन्दगी किसका हौसला आज़माती नहीं

Author photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *